फूलों की नई प्रजाति “डिक्लिप्टेरा पाखलिका” की खोज

प्रश्न – हाल ही में खोजी गई फूलों की नई प्रजाति “डिक्लिप्टेरा पाखलिका (Dicliptera pakhalica)” किस अभयारण्य में पाई गई है?
(a) अमराबाद टाइगर रिज़र्व
(b) पाखल वन्यजीव अभयारण्य
(c) कवाल टाइगर रिज़र्व
(d) श्रीविल्लिपुथुर मेगामलाई अभयारण्य
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • हाल ही में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) के वैज्ञानिकों द्वारा तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में स्थित पाखल वन्यजीव अभयारण्य में फूलों की एक नई प्रजाति की खोज की गई है।
  • फूलों की इस नई प्रजाति का नाम “डिक्लिप्टेरा पाखलिका” (Dicliptera pakhalica) रखा गया है।
  • यह खोज 29 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय वनस्पति विज्ञान पत्रिका ‘ब्रिटोनिया’ में प्रकाशित हुई है।
  • यह प्रजाति एकैंथेसी (Acanthaceae) कुल से संबंधित है।
  • यह प्रजाति पाखल वन्यजीव अभयारण्य के गंगाराम रेंज के पांडेम ईस्ट बीट में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए सघन फ्लोरिस्टिक सर्वेक्षणों के दौरान खोजी गई।
  • शोध दल में बीएसआई के वैज्ञानिक एल. रसिंगम, वनस्पति विज्ञानी पी. हरिकृष्ण, शोध छात्र ए. पार्थिबन और वन प्रभागीय अधिकारी वी. चंद्र शेखर राव शामिल थे।
  • शोधकर्ताओं के अनुसार, डिक्लिप्टेरा पाखलिका, डिक्लिप्टेरा पार्विब्रेक्टिएटा से काफी मिलती-जुलती है, जो आंध्र प्रदेश और ओडिशा के पूर्वी घाट के कुछ हिस्सों में पाई जाने वाली एक प्रजाति है।
  • डिक्लिप्टेरा वंश, एकैंथेसी कुल के सबसे अधिक प्रजाति-समृद्ध वंशों में से एक है, जिसमें विश्व भर के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में 220 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • भारत में अब तक इस वंश की 29 प्रजातियाँ दर्ज की गई हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newindianexpress.com/states/telangana/2026/Feb/03/new-flowering-plant-species-discovered-in-pakhal-wildlife-sanctuary