प्रश्न – फीफा विश्व कप‚ 2026 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए।
(i) 11 जून, 2026 से 19 जुलाई,2026 तक फीफा विश्व कप‚ 2026 कनाडा, मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका की सयुंक्त मेजबानी में आयोजित हुआ।
(ii) फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया।
(iii) इंग्लैंड ने फ्रांस को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
(iv) गोल्डन बूट फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे (10 गोल) को प्रदान किया गया।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही हैँ/है?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (ii),(iii) एवं (iv)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 जून, 2026 से 19 जुलाई,2026 तक फीफा विश्व कप‚ 2026 कनाडा, मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका की सयुंक्त मेजबानी में आयोजित हुआ।
- यह तीन देशों द्वारा आयोजित पहला पुरुष फीफा विश्व कप था।
- यह फीफा विश्व कप का 23वां संस्करण था।
- इसमें 48 देशों (6 परिसंघों से) की टीमों ने भाग लिया,जो पिछले सात टूर्नामेंटों की तुलना में 16 अधिक है।
- पहली बार 48 देशों ने भाग लिया, इससे पहले विश्व कप में 32 टीमें खेलती थीं।
- फुटबॉल मैच 16 मेजबान शहरों में आयोजित हुए।
- प्रतियोगिता में कुल 104 मैच खेले गए, जो किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक हैं।
- फीफा विश्व कप 2026 के तीन आधिकारिक शुभंकर (Mascots) -क्लच (Clutch), ज़ायू (Zayu), और मेपल (Maple) था।
- टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले तीनों देशों के आधार पर इन्हें चुना गया।
- क्लच (Clutch)- यह एक ‘बाल्ड ईगल’ (गंजा चील) है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व करता है और साहस तथा एकता का प्रतीक है।
- ज़ायू (Zayu): यह एक ‘जगुआर’ है, जो मेक्सिको की संस्कृति और जीवंतता का प्रतीक है।
- मेपल (Maple): यह एक ‘मूस’ है, जो कनाडा के राष्ट्रीय प्रतीक (मेपल के पत्ते) से प्रेरित है।
- इस टूर्नामेंट में तीन उद्घाटन समारोह आयोजित किए गए, प्रत्येक मेज़बान देश के लिए एक।
- मेक्सिको में उद्घाटन समारोह 11 जून, 2026 को एस्टाडियो एज़्टेका में हुआ।
- 12 जून, 2026 को, कनाडा का उद्घाटन समारोह टोरंटो के बीएमओ फील्ड में हुआ।
- इसी दिन संयुक्त राज्य अमेरिका में उद्घाटन समारोह लॉस एंजिल्स के सोफी स्टेडियम में हुआ।
- समापन समारोह 2026 फीफा विश्व कप फाइनल से पहले न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
- फीफा विश्व कप‚ 2026 का फाइनल मुकाबला मेटलाइफ स्टेडियम , ईस्ट रदरफोर्ड,न्यू जर्सी, संयुक्त राज्य अमेरिका में खेला गया।
- फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया।
- फाइनल में स्पेन की तरफ से एकमात्र गोल एक्स्ट्रा टाइम के खेल में फेरान टोरेस ने किया।
- स्पेन ने दूसरी बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता है।
- इससे पहले वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर नीदरलैंड को हराकर पहली बार स्पेन ने विश्व कप जीता था।
- इस जीत के साथ स्पेन अब फ्रांस वर्ष 1998, 2018 और उरुग्वे वर्ष 1930, 1950 के क्लब में शामिल हो गया है, जिनके नाम 2-2 विश्व कप खिताब हैं।
- इंग्लैंड ने फ्रांस को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
० फीफा विश्व कप, 2026 के अवॉर्ड्स विजेता –
.गोल्डन बॉल (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) – रोड्री (स्पेन)
.गोल्डन बूट (शीर्ष स्कोरर) – किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) – 10 गोल
.गोल्डन ग्लव (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर)-उनाई सिमोन (स्पेन)
.सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी – पाउ कुबार्सी (स्पेन)
.फेयर प्ले ट्रॉफी – नीदरलैंड्स - फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे लगातार दो विश्व कप में ‘गोल्डन बूट’ जीतने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं।
- विस्तारित प्रारूप के कारण पहली बार 32 टीमों वाला नॉकआउट चरण आयोजित किया गया।
- ग्रुप चरण के 72 मैचों में 215 गोल हुए, जो किसी विश्व कप के ग्रुप चरण का नया रिकॉर्ड है।
- अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी विश्व कप के लगातार सात मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
- मेसी ने 38 वर्ष 357 दिन की आयु में हैट्रिक लगाकर विश्व कप इतिहास में सबसे उम्रदराज हैट्रिक स्कोरर का रिकॉर्ड बनाया।
- एम्बाप्पे ने वर्ष 2026 में 10 गोल करते हुए अपना विश्व कप गोल-योग 22 तक पहुंचाया और पुरुष विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने।
- रोनाल्डो छह अलग-अलग विश्व कप प्रतियोगिताओं में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।
- साथ ही वे 10 गोल के साथ पुर्तगाल के सर्वाधिक विश्व कप गोल करने वाले खिलाड़ी बने।
- हैरी केन ने गैरी लिनेकर को पीछे छोड़कर इंग्लैंड की ओर से विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया।
- पहली बार नौ अफ्रीकी टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचीं।
- इससे पहले किसी विश्व कप में दो से अधिक अफ्रीकी टीमें नॉकआउट में नहीं पहुंची थीं।
- 20 जून, 2026 को जापान–ट्यूनीशिया के बीच हुआ मुकाबला विश्व कप इतिहास का 1000वां मैच था।
- कुरासाओ के डिक एडवोकेट 78 वर्ष 271 दिन की उम्र में विश्व कप इतिहास के सबसे उम्रदराज मुख्य कोच बने।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.fifa.com/en/tournaments/mens/worldcup/canadamexicousa2026