फीफा महिला फुटबॉल विश्व कप, 2031 और 2035 के मेजबान देश

प्रश्न – फीफा महिला विश्व कप के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
(a) यूनाइटेड किंगडम ने पहले भी महिला विश्व कप की मेजबानी की है।
(b) फीफा महिला विश्व कप 2035 की मेजबानी इंग्लैंड अकेले करेगा।
(c) फीफा महिला विश्व कप 2031 की मेजबानी के लिए कई देशों ने बोली लगाई थी।
(d) यूनाइटेड किंगडम पहली बार महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3 अप्रैल, 2025 को फुटबॉल की वैश्विक नियामक संस्था फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैंटिनो ने बेलग्रेड में यूईएफए कांग्रेस के दौरान घोषणा की कि संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम (UK) क्रमशः 2031 और 2035 महिला विश्व कप की मेजबानी करेंगे
  • महिला विश्व कप, 2031 के लिए केवल अमेरिका ने बोली लगाई है।
  • महिला विश्व कप,2035 के लिए यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स, उत्तरी आयरलैंड) की संयुक्त बोली ही एकमात्र “वैध बोली” मानी गई है।
  • अमेरिका पहले वर्ष 1999 और वर्ष 2003 में महिला विश्व कप की मेजबानी कर चुका है।
  • वर्ष 2031 में वह तीसरी बार मेजबानी करने वाला पहला देश बन जाएगा।
  • यूनाइटेड किंगडम पहली बार महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा।
  • फीफा महिला विश्व कप के 12वें संस्करण के साथ-साथ, यूनाइटेड किंगडम वर्ष 2028 में पुरुषों की यूईएफए यूरोपीय चैम्पियनशिप का भी आयोजन करेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/international/us/us-emerges-sole-bidder-for-2031-womens-fifa-world-cup-uk-to-host-in-2035/articleshow/119949398.cms

https://sportstar.thehindu.com/football/fifa-womens-world-cup-2031-host-2035-bid-countries-teams-gianni-infantino-soccer-news/article69407523.ece