प्रश्न – फिलीपींस के पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने के संदर्भ में कौन सा तथ्य सही नहीं है?
(a) फिलीपींस ने 16 अप्रैल 2026 को पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने की घोषणा की।
(b) सेफेरिनो एस. रोडोल्फो ने फिलीपींस की ओर से इस पहल में शामिल होने की घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
(c) फिलीपींस इस समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश है।
(d) भारत, जापान और यूनाइटेड किंगडम भी इस पहल के हस्ताक्षरकर्ता देशों में शामिल हैं।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 अप्रैल, 2026 को फिलीपींस, अमेरिका और तेरह अन्य देशों द्वारा शुरू की गई पैक्स सिलिका पहल में शामिल हुआ।
- फिलीपींस के व्यापार और उद्योग विभाग के अवर सचिव और निवेश बोर्ड के प्रबंध प्रमुख एवं उपाध्यक्ष सेफेरिनो एस. रोडोल्फो ने पैक्स सिलिका में फिलीपींस के शामिल होने की घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
- फिलीपींस पैक्स सिलिका समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 13वां देश है।
- फिलीपींस ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, भारत, इज़राइल, जापान, कतर, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, स्वीडन, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे अन्य हस्ताक्षरकर्ताओं में शामिल हो गया है।
- फिलीपींस, जो अमेरिका का एक करीबी संधि सहयोगी है, पैक्स सिलिका में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित प्रौद्योगिकी विनिर्माण में महत्वपूर्ण क्षमताएं और मानव प्रतिभा प्रदान करता है।
- इस अवसर पर पैक्स सिलिका परियोजना के अंतर्गत, संयुक्त राज्य अमेरिका और फिलीपींस ने फिलीपींस गणराज्य के लूज़ोन आर्थिक गलियारे में 4,000 एकड़ का एक औद्योगिक केंद्र स्थापित करने की योजना की घोषणा की।
- यह अपनी तरह का पहला स्थल है, जिसे फिलीपींस द्वारा एक आर्थिक सुरक्षा क्षेत्र के रूप में प्रस्तावित किया जा रहा है, ताकि अमेरिकी आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए आवश्यक इनपुट के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।
- इसका उद्देश्य मिश्र देशों के विनिर्माण के लिए एक विशेष रूप से निर्मित मंच के लिए एक प्रारंभिक बिंदु के रूप में कार्य करना है, एक निवेश त्वरण केंद्र के रूप में जहां विशिष्ट औद्योगिक गतिविधियों को बाजार की मांग, मेजबान देश के तुलनात्मक लाभों और पैक्स सिलिका नेटवर्क की विकसित होती जरूरतों के अनुसार आकार दिया जा सके।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
