फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप, 2024

प्रश्न – फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप, 2024 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. ओपन वर्ग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन और रूस के इयान नेपोमनियाचची सयुंक्त विजेता रहे।
2. महिला वर्ग में चीन की लेई टिंगजी ने खिताब जीता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 30-31 दिसंबर, 2024 तक फिडे विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप, 2024 न्यूयॉर्क, यूएसए में आयोजित हुई।
  • ओपन वर्ग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन और रूस के इयान नेपोमनियाचची सयुंक्त विजेता रहे।
  • हालांकि यह पहली बार है कि चेस विश्व चैंपियनशिप का खिताब साझा किया गया है, लेकिन खिताब साझा पहले भी कई बार किया गया है।
  • वर्ष 2018 के सिंकफील्ड कप में कार्लसन ने जीएम लेवोन एरोनियन और फैबियानो कारूआना को इसी तरह का प्रस्ताव दिया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया था।
  • वर्ष 2020 में, फिडे ऑनलाइन ओलंपियाड में भारत और रूस को संयुक्त स्वर्ण पदक विजेता घोषित किया गया था।
  • महिला वर्ग में चीन की जू वेनजुन ने खिताब जीता।
  • चीन की ही लेई टिंगजी दूसरे स्थान पर रहीं।
  • भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर. वैशाली ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://worldrapidandblitz2024.fide.com/

https://www.chess.com/news/view/2024-fide-world-blitz-chess-championship-day-2

https://en.wikipedia.org/wiki/World_Blitz_Chess_Championship_2024