प्रश्न – 19 अगस्त, 2025 को किसे प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (PFA) प्लेयर ऑफ द ईयर 2025 चुना गया।
(a) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(b) लियोनल मेसी
(c) एर्लिंग हालांड
(d) मोहम्मद सालाह
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 अगस्त, 2025 को लिवरपूल के स्टार फारवर्ड मोहम्मद सालाह को प्रोफेशनल फुटबॉलर्स एसोसिएशन (PFA) प्लेयर ऑफ द ईयर 2025 चुना गया।
- इसी के साथ सालाह पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने यह खिताब तीन बार जीता है।
- मिस्र के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने पिछले सीज़न में लिवरपूल के प्रीमियर लीग खिताब जीतने के अभियान में 29 गोल करने के बाद, अपने साथी खिलाड़ियों के वोट के आधार पर यह पुरस्कार जीता।
- इस खिलाड़ी ने 2017/18 और 2021/22 सीज़न में भी यह पुरस्कार जीता था।
- 33 वर्षीय सालाह ने हाल के महीनों में फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन और प्रीमियर लीग प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीते हैं।
० PFA अवॉर्ड्स के अन्य प्रमुख विजेता - यंग प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष): मॉर्गन रोजर्स (एस्टन विला) – 8 लीग गोल, 4 चैंपियंस लीग गोल (सेल्टिक के खिलाफ हैट्रिक)
- वुमेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर: मरियोना कैल्डेन्टे (आर्सेनल) – 9 लीग गोल, 8 चैंपियंस लीग गोल
- वुमेन्स यंग प्लेयर ऑफ द ईयर: ओलिविया स्मिथ (लिवरपूल, अब आर्सेनल) – 9 गोल, पहली महिला खिलाड़ी जिन्होंने 1 मिलियन पाउंड ट्रांसफर फीस पार की
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
