प्रोजेक्ट चेतक का 47वां स्थापना दिवस

प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 4 अप्रैल, 2026 में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की परियोजना चेतक ने राजस्थान के बीकानेर में अपना 47वां स्थापना दिवस मनाया।
  2. “चेतक का प्रयास, देश का विकास” के आदर्श वाक्य के साथ, परियोजना चेतक भौगोलिक क्षेत्र के लिहाज से बीआरओ की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
    (a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
    (c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 4 अप्रैल 2026 को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की परियोजना चेतक ने राजस्थान के बीकानेर में अपना 47वां (Raising Day) स्थापना दिवस मनाया, जो पश्चिमी क्षेत्र के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चार दशकों से अधिक की समर्पित सेवा का प्रतीक है।
  • इसे 1980 में भारत के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पश्चिमी क्षेत्र में स्थापित किया गया था।
  • इसने राजस्थान, पंजाब एवं गुजरात के उत्तरी भागों में बुनियादी ढांचे के विकास व रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • इसमें कहा गया है कि इस परियोजना ने सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा क्षेत्रीय विकास में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • रक्षा मंत्रालय के अनुसार “चेतक का प्रयास, देश का विकास” के आदर्श वाक्य के साथ, परियोजना चेतक भौगोलिक क्षेत्र के लिहाज से बीआरओ की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है।
  • भौगोलिक क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से यह बी.आर.ओ. की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है जिसमें 4,000 किलोमीटर से अधिक का सड़क नेटवर्क और 214 किलोमीटर का खाई-सह-बांध (Ditch-cum-bund) शामिल है।
  • यह अंतर्राष्ट्रीय सीमा की ओर जाने वाली प्रमुख सहायक सड़कों के रखरखाव द्वारा रक्षा बलों को सहयोग प्रदान करती है, और इन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग दोहरी लेन मानकों के अनुरूप उन्नत करने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं।
  • बीआरओ द्वारा निर्मित बुनियादी ढांचे सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ रहे हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास में भी योगदान दे रहे हैं।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/bro-celebrates-47th-raising-day-of-project-chetak-at-bikaner-in-rajasthan