प्रसार भारती के नए अध्यक्ष

प्रश्न – 2 मई , 2026 को केंद्र सरकार द्वारा किसे प्रसार भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया?
(a) गजेन्द्र चौहान (b) नवनीत सहगल
(c) मृदुला गर्ग (d) प्रसून जोशी
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2 मई , 2026 को केंद्र सरकार द्वारा प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को प्रसार भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया
  • इस नियुक्ति से पहले, वह अगस्त 2017 से मुंबई स्थित केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं
  • इस पद पर वह नवनीत सहगल का स्थान लेंगे
  • प्रसार भारती के बारे में-
  • प्रसार भारती (ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) अधिनियम, 1990 के तहत स्थापित और 1997 से कार्यरत, प्रसार भारती भारत का वैधानिक स्वायत्त सार्वजनिक सेवा प्रसारक है। इसके दो प्रमुख विभाग हैं:
  • ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर)- विश्व के सबसे बड़े रेडियो नेटवर्कों में से एक, जो शहरी और ग्रामीण भारत में लाखों श्रोताओं तक कई भाषाओं और बोलियों में पहुंचता है।
  • दूरदर्शन (डीडी)- भारत का राष्ट्रीय टेलीविजन प्रसारक, जो समाचार, शिक्षा, मनोरंजन और सांस्कृतिक सामग्री सहित व्यापक कार्यक्रम प्रस्तुत करता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/communications-expert-prasoon-joshi-appointed-chairman-of-prasar-bharati