प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 19 दिसंबर 2025 को ‘सुशासन सप्ताह 2025’ के तहत ‘प्रशासन गाँव की ओर’ नामक एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा
- यह कार्यक्रम 19 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 दिसंबर 2025 को ‘सुशासन सप्ताह 2025’ के तहत ‘प्रशासन गाँव की ओर’ नामक एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया जाएगा
- ‘प्रशासन गांव की ओर’, 2 से 31 अक्टूबर 2025 तक केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों में आयोजित विशेष अभियान 5.0 का विकेन्द्रीकृत संस्करण है।
- यह कार्यक्रम 19 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें नई दिल्ली, राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और सभी ज़िलों में होने वाले आयोजन शामिल होंगे
- इस अभियान में 700 से ज़्यादा ज़िला कलेक्टर हिस्सा लेंगे और अधिकारी तहसीलों और पंचायत समिति मुख्यालयों का दौरा करेंगे।
- यह चौथी बार है जब भारत सरकार जन शिकायतों के समाधान और सेवा वितरण में सुधार के लिए तहसील स्तर पर एक राष्ट्रीय अभियान चला रही है।
- प्रशासन गाँव की ओर अभियान सुशासन के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन का निर्माण करेगा जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।
- सुशासन सप्ताह 2025 का प्रारंभिक चरण 11-18 दिसंबर, 2025 तक चलेगा।
- सुशासन सप्ताह 2025 के कार्यक्रम की शुरुआत के लिए, 10.12.2025 को एक पोर्टल का उद्घाटन किया जाएगा।
- यह एक समर्पित पोर्टल होगा, जिस पर जिला कलेक्टर तैयारी और कार्यान्वयन चरणों के दौरान सुशासन प्रथाओं और वीडियो क्लिप के साथ प्रगति अपलोड करेंगे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2200497®=3&lang=2
https://www.newsonair.gov.in/prashasan-gaon-ki-ore-campaign-to-run-across-india-from-19-25-december
