प्रवासी भारतीय दिवस

प्रश्न – ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 8 जनवरी (b) 5 जनवरी
(c) 9 जनवरी (d) 10 जनवरी
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 जनवरी, 2026 को देशभर में ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस भारत के विकास में विदेशी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।
  • 9 जनवरी, 1915 को ही महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस आए थे।
  • गौरतलब है, कि प्रसिद्ध न्यायविद् डॉ. लक्ष्मीमल सिंघवी की अध्यक्षता में सितंबर, 2000 में गठित समिति द्वारा 9 जनवरी को इस दिवस को मनाने का सुझाव दिया गया था।
  • पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी, 2003 को नई दिल्‍ली में मनाया गया।
  • प्रारंभ में समारोह के रूप में यह दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता था, लेकिन 2015 से इसे प्रत्‍येक दो वर्ष में मनाने का निर्णय लिया गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/pravasi-bharatiya-divas.htm

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2212775&reg=3&lang=2