प्रश्न – प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 31 दिसंबर, 2025 को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने दो प्रलय मिसाइलों के सफल उड़ान-परीक्षण किए।
- इसका परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 31 दिसंबर, 2025 को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने दो प्रलय मिसाइलों के सफल उड़ान-परीक्षण किए।
- इसका परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया
- एकीकृत परीक्षण रेंज के ट्रैकिंग सेंसरों से पुष्टि हुई कि दोनों मिसाइलों ने निर्धारित पथ का अनुसरण कर सभी उड़ान उद्देश्यों को पूरा किया।
- प्रक्षेपण बिंदुओं के निकट तैनात जहाज़ पर लगे टेलीमेट्री सिस्टम से भी इसकी पुष्टि हुई।
- प्रलय स्वदेशी रूप से विकसित ठोस प्रणोदक अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल है
- जिसमें उच्च भेदक क्षमता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक मार्गदर्शन और नेविगेशन तकनीक का उपयोग किया गया है।
- यह मिसाइल विभिन्न लक्ष्यों तक कई प्रकार के वारहेड ले जाने में सक्षम है।
- इस प्रणाली को अनुसंधान केंद्र इमारत द्वारा अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं – रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला, उन्नत प्रणाली प्रयोगशाला, आयुध अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान, उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला, रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला, टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला, अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान (इंजीनियर) और आईटीआर आदि के सहयोग से विकसित किया गया है।
- इसके उद्योग भागीदार – भारत डायनेमिक्स लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और कई अन्य उद्योग और एमएसएमई हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…