प्रश्न – प्रभाव फैक्टबुक के बारे में कौन – सा कथन सही है?
(a) यह केवल सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई फंडिंग योजनाओं पर केंद्रित है।
(b) यह भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम की वर्ष 2016 से 2024 तक की यात्रा को दर्शाती है।
(c) इसमें निजी निवेशकों की भूमिका को नजरअंदाज किया गया है।
(d) यह स्टार्टअप इंडिया मिशन के अंतर्गत ही एक सरकारी योजना है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 जनवरी, 2025 को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में स्टार्टअप इंडिया के 9वें स्थापना दिवस पर प्रभाव फैक्टबुक(विज़नरी स्टार्टअप्स की उन्नति के लिए एक लचीले और चुस्त भारत को सशक्त बनाना)और भारत स्टार्टअप चैलेंज का शुभारंभ किया।
- प्रभाव फैक्टबुक भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की विकास यात्रा का संपूर्ण मार्गदर्शक है, जो वर्ष 2016-2024 तक के समय में इस क्षेत्र के विकास को दर्शाता है।
- यह फैक्टबुक स्टार्टअप इंडिया के मिशन की सफलता, उसकी चुनौतियों और उपलब्धियों की जानकारी प्रदान करता है।
- भारत स्टार्टअप चैलेंज का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में 75 चुनौतियों को सामने लाना है।
- इस चुनौती में 20 उद्योग जगत के नेता और नवप्रवर्तक मिलकर विचारकों को बिजनेस समस्याओं के समाधान के लिए आमंत्रित करेंगे।
- यह चैलेंज नवाचार और उद्योग में सफलता प्राप्त करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा, जिससे भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त हो सकेंगी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…