प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 26 दिसंबर,2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 प्रदान की
  2. इस वर्ष 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया था
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 26 दिसंबर,2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 प्रदान की
  • यह पुरस्कार , भारत की माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है, जो विभिन्न क्षेत्रों में 5-18 वर्ष की आयु के बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
  • यह पुरस्कार छह श्रेणियों में दिया जाता है: वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
  • इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देकर उन्हें प्रोत्साहित करना और प्रेरित करना है।
  • पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार है-
  • वीरता श्रेणी में –
  1. व्योमा प्रिया (मरणोपरांत), कोयंबटूर, तमिलनाडु
  2. कमलेश कुमार (मरणोपरांत), कैमूर, बिहार
  3. मुहम्मद सिदान पी, पलक्कड़, केरल
  4. अजय राज, आगरा, उत्तर प्रदेश
  • कला एवं संस्कृति श्रेणी में –
  1. एस्थर लालदुहावमी हनामटे लुंगलेई, मिज़ोरम
  2. सुमन सरकार
    नदिया, पश्चिम बंगाल
  • पर्यावरण श्रेणी में –
  1. पूजा ,बाराबंकी ,उत्तर प्रदेश
  • सामाजिक सेवा श्रेणी में –
  1. श्वान सिंह फिरोजपुर, पंजाब
  2. वंश टायल चंडीगढ़
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्रेणी में –
  1. ऐशी प्रिशा बोरा जोरहाट, असम
  2. अर्नव अनुप्रिया महार्शी औरंगाबाद, महाराष्ट्र
  • खेल (Sports) श्रेणी में –
  1. शिवानी होसुरु उप्परा अन्नामय्या, आंध्र प्रदेश
  2. वैभव सूर्यवंशी समस्तीपुर, बिहार
  3. योगिता मंडावी कोंडागांव, छत्तीसगढ़
  4. वाका लक्ष्मी प्रज्ञिका सूरत, गुजरात
  5. ज्योति सिरसा, हरियाणा
  6. अनुष्का कुमारी रांची, झारखंड
  7. धिनिधि देसिंघु बेंगलुरु, कर्नाटक
  8. ज्योषणा साबर गजपति, ओडिशा
  9. विश्वनाथ कार्तिकेय पदकांति मेडचल–मलकाजगिरी, तेलंगाना

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2208856&reg=3&lang=2

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2208778&reg=3&lang=2