प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 18-19 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे की आधिकारिक यात्रा पर रहे
- इस यात्रा के दौरान नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18-19 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे की आधिकारिक यात्रा पर रहे
- नरेंद्र मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्तोरे के साथ द्विपक्षीय वार्ता की
- दोनों नेताओं ने नेताओं ने भारत-नॉर्वे संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की, जिसमें व्यापार और निवेश, भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) पर अनुवर्ती कार्रवाई, जलवायु कार्रवाई और ऊर्जा परिवर्तन, नीली अर्थव्यवस्था और महासागर शासन, अनुसंधान और उच्च शिक्षा, आर्कटिक एवं ध्रुवीय सहयोग, अंतरिक्ष तथा प्रतिभा गतिशीलता शामिल रहे।
- उन्होंने स्थिरता और हरित विकास के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए संबंधों को हरित रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करने पर सहमति व्यक्त की।
- दोनों नेताओं ने 2030 तक भारत और नॉर्वे के बीच वर्तमान व्यापार के मूल्य को दोगुना करने के लक्ष्य को रेखांकित किया और व्यापार प्रतिनिधियों को विभिन्न क्षेत्रों में गतिशील साझेदारियों की दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया
- इस यात्रा के दौरान नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया।
- यह पुरस्कार विदेशी शासनाध्यक्षों को प्रदान किया जाने वाला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान है और नॉर्वे तथा मानवता के हित में उत्कृष्ट सेवा की मान्यता में प्रदान किया जाता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UNCLOS सिद्धांतों की पुनः पुष्टि की और नॉर्वे के हिंद-प्रशांत महासागर पहल में शामिल होने का स्वागत किया।
- प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्वे को जून 2026 में फ्रांस में आयोजित होने वाले भारत इनोवेट्स 2026 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
- उन्होंने दोनों देशों के बीच एक स्टार्ट-अप इनोवेशन हब और ग्रीन इनोवेशन हैकाथॉन स्थापित करने का भी सुझाव दिया।
- इस यात्रा के दौरान हुए समझौता ज्ञापन/समझौता इस प्रकार है –
- शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाह्य अंतरिक्ष की खोज और उपयोग में सहयोग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और नॉर्वेजियन स्पेस एजेंसी (NOSA) के बीच रूपरेखा समझौता
- भारत-नॉर्वे डिजिटल विकास साझेदारी पर नॉर्वे के विदेश मंत्रालय और भारत के विदेश मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन
- स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग पर नॉर्वे के स्वास्थ्य और देखभाल सेवा मंत्रालय तथा भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन
- सुरंगों के निर्माण, ढलान स्थिरता और क्षमता निर्माण के लिए विशेष परामर्श सेवाएं प्रदान करने हेतु भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नॉर्वेजियन जियोटेक्निकल इंस्टीट्यूट (NGI) के बीच समझौता ज्ञापन
- प्रौद्योगिकी सहयोग पर भारत के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) और नॉर्वे की अनुसंधान परिषद (RCN) के बीच समझौता ज्ञापन
- 2014 में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अंतर्गत गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए भारत की वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) और नॉर्वे की स्टिफ्टेल्सेन SINTEF के बीच सहयोग समझौता — 2026-2029
- महासागरीय ऊर्जा, जिसमें अपतटीय पवन ऊर्जा भी शामिल है, कार्यक्रम पर कार्य करने के लिए भारत की वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद और नॉर्वे की स्टिफ्टेल्सेन SINTEF के बीच परियोजना-विशिष्ट कार्यान्वयन समझौता (PSIA)
- हरित परिवर्तन के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग पर भारत की वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) एवं विज्ञान और नवाचारी अनुसंधान अकादमी (AcSIR) तथा नॉर्वे के नॉर्वेजियन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NTNU) के बीच संयुक्त आशय घोषणा
- वैज्ञानिक और व्यावसायिक सहयोग के लिए भारत के CSIR-राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (CSIR-NGRI), हैदराबाद और नॉर्वे की एमराल्ड जियोमॉडलिंग AS के बीच समझौता ज्ञापन
- दोनों देशों के बीच हुई घोषणाएं इस प्रकार है –
- भारत-नॉर्वे संबंधों को हरित रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करना — संयुक्त वक्तव्य को अपनाना
- नॉर्वे का हिंद-प्रशांत महासागर पहल में शामिल होना
- नॉर-शिपिंग 2027 में भारत मंडप के साथ भारत की भागीदारी
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2262583®=3&lang=2
https://ddnews.gov.in/pm-modis-visit-will-give-new-strength-to-india-norway-relations-norwegian-pm
