प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रश्न – 17 दिसंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में कितनी राशि की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया?
(a)    48,200 करोड़ रुपये से अधिक
(b)    47,500 करोड़ रुपये से अधिक
(c)    46,300 करोड़ रुपये से अधिक
(d)    44,120 करोड़ रुपये से अधिक
उत्तर – (c)  


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 दिसंबर, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में ऊर्जा, सड़क, रेलवे और जल से संबंधित 46,300 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • प्रधानमंत्री ने 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की 9 परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें 7 केंद्रीय सरकार की परियोजनाएं और 2 राज्य सरकार की परियोजनाएं शामिल हैं। 
  • साथ ही, उन्होंने 35,300 करोड़ रुपये से अधिक की 15 परियोजनाओं की नींव भी रखी, जिसमें 9 केंद्रीय सरकार की परियोजनाएं और 6 राज्य सरकार की परियोजनाएं शामिल हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2085390