प्रश्न – 26 मई, 2025 को प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के भुज में कितनी राशि से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया।?
(a) 43,200 करोड़ रुपये
(b) 53,400 करोड़ रुपये
(c) 50,000 करोड़ रुपये
(d) 60,100 करोड़ रुपये
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 मई, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के भुज में 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया।
- प्रधानमंत्री ने खावड़ा रिन्युएबल एनर्जी पार्क में उत्पन्न नवीकरणीय ऊर्जा के संचरण हेतु ट्रांसमिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
- इसके अलावा, ट्रांसमिशन नेटवर्क के विस्तार और तापी में अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट यूनिट जैसी प्रमुख परियोजनाएं भी शामिल हैं।
- खावड़ा पार्क एशिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा पार्कों में से एक है।
- उन्होंने कांडला पोर्ट की आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई परियोजनाओं की शुरुआत की।
- गुजरात सरकार की कई सड़क निर्माण, जल आपूर्ति और सौर ऊर्जा परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://ddnews.gov.in/en/pm-modi-inaugurates-development-projects-worth-over-rs-53400-crore-in-bhuj
