प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है जो 9 नवंबर, 2025 को उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाओं से संबंधित है?
(a) प्रधानमंत्री ने कुल 8,140 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
(b) प्रधानमंत्री ने 930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और 7,210 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
(c) सोंग बांध पेयजल परियोजना देहरादून को 150 एमएलडी पानी की आपूर्ति करेगी।
(d) नैनीताल की जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का उद्देश्य पेयजल, सिंचाई और बिजली उत्पादन है।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 नवंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में 8,140 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • उत्तराखंड 9 नवंबर, 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर बना था।
  • प्रधानमंत्री ने 930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और 7,210 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
  • इनमें जल-क्षेत्र की दो प्रमुख पहल शामिल हैं
  • पहली पहल सोंग बांध पेयजल परियोजना है, जो देहरादून को 150 एमएलडी (प्रतिदिन मिलियन लीटर) पानी की आपूर्ति करेगी।
  • दूसरी पहल नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना है, जिसका उद्देश्य पेयजल की ज़रूरतों को पूरा करना, सिंचाई को बढ़ावा देना और बिजली उत्पादन करना है।
  • अन्य प्रमुख परियोजनाओं में अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत देहरादून जलापूर्ति योजना, पिथौरागढ़ में एक विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र और हल्द्वानी स्टेडियम में एक एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान शामिल हैं।
  • चंपावत में एक महिला खेल महाविद्यालय और नैनीताल में एक अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र का भी शिलान्यास किया गया।
  • इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की, जिससे राज्य भर के 28,000 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.livemint.com/entertainment/bigg-boss-kannada-12-update-chandraprabha-eliminated-kichcha-sudeep-reprimands-risha-ghilli-for-their-behaviour-11762767073170.html