प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 27 से 29 जून 2026 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहे
  2. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति के विशेष सम्मान-‘गार्जियन ऑफ द ब्‍ल्‍यू हॉरिजन’ से सम्मानित किया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहे
  • प्रधानमंत्री ने आखिरी बार वर्ष 2015 में सेशेल्स की यात्रा की थी।
  • इस यात्रा के दौरान वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
  • इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित किया और भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से बातचीत किया ।
  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने आज माहे द्वीप के विक्टोरिया स्थित स्टेट हाउस में आधिकारिक वार्ता की।
  • वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता विकास, डिजिटल परिवर्तन, सतत् विकास, सामाजिक अवसंरचना, अक्षय ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा तथा रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को और सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की।
  • उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में अवैध मत्स्यन, मादक पदार्थों की तस्करी और समुद्री डकैती जैसी चुनौतियों सहित क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
  • दोनों नेताओं ने भारत द्वारा घोषित विशेष आर्थिक पैकेज के अंतर्गत परियोजनाओं और पहलों के कार्यान्वयन में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
  • सेशेल्स के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को आज राष्ट्रपति के विशेष सम्मान – ‘गार्जियन ऑफ द ब्‍ल्‍यू हॉरिजन’ से सम्मानित किया।
  • प्रधानमंत्री को यह सम्मान उनके हरित नेतृत्व, विकासशील देशों के हितों को आगे बढ़ाने के प्रयासों और नीली अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, समुद्री संसाधनों के सतत प्रबंधन और लघु द्वीप विकासशील राज्यों की विकासात्मक आकांक्षाओं को बढ़ावा देने के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया है।
  • यह पहली बार है जब यह विशेष सम्मान प्रदान किया गया है।
  • आधिकारिक वार्ता के उपरांत दोनों नेताओं ने भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक संयुक्त स्मारक लोगो जारी किया।
  • सेशेल्स ने आपदा-प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन (सीडीआरआई) में शामिल होने की भी घोषणा की।
  • इसके बाद क्षमता विकास, यूपीआई, स्वास्थ्य, कृषि, पोत परिवहन, अंतरिक्ष, प्रत्यर्पण तथा ऋण सहायता (लाइन ऑफ क्रेडिट) के क्षेत्रों में कई समझौता ज्ञापनों/समझौतों का आदान-प्रदान किया गया।
  • प्रमुख समझौता ज्ञापन/ समझौता इस प्रकार है –
    1.सुषमा स्वराज विदेश सेवा संस्थान (एसएसआईएफएस) और सेशेल्स के विदेश एवं प्रवासी मामलों के मंत्रालय (एमओएफएडी) के बीच समझौता ज्ञापन
    2.नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड और सेंट्रल बैंक ऑफ सेशेल्स के बीच समझौता ज्ञापन।
    3.जनऔषधि योजना के अंतर्गत मेसर्स एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड और सेशेल्स गणराज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच समझौता।
    4.भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), और सेशेल्स के मत्स्य, कृषि एवं ब्लू इकोनॉमी मंत्रालय के कृषि विभाग के बीच कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा सहयोग तथा 2026-2031 कार्ययोजना संबंधी समझौता समझौता ज्ञापन।
    5.भारत और सेशेल्स के बीच प्रत्यर्पण संधि
    6.सेशेल्स के परिवहन, बंदरगाह एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय तथा भारत के पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के बीच सेशेल्स ध्वज वाले जहाजों पर सेवा के लिए नाविकों के प्रशिक्षण एवं प्रमाणन की मान्यता संबंधी समझौता ज्ञापन।
    7.सेशेल्स सरकार और भारतीय निर्यात-आयात बैंक (एक्ज़िम बैंक) के बीच अम्ब्रेला लाइन ऑफ क्रेडिट समझौता।
    8.भारत सरकार और सेशेल्स सरकार के बीच बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग एवं अन्वेषण में सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन।
    9.भारत सरकार और सेशेल्स सरकार के बीच नए सेशेल्स राष्ट्रीय अस्पताल की प्रारंभिक तैयारियों पर समझौता ज्ञापन।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pmindia.gov.in/hi/news_updates/%E0%A4%B8%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE-27-29-%E0%A4%9C%E0%A5%82%E0%A4%A8-2026-%E0%A4%B8%E0%A5%87

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2278658&reg=3&lang=1