प्रजाति-केंद्रित अभियान “शतावरी – बेहतर स्वास्थ्य के लिए”

प्रश्न – 6 फरवरी, 2025 को “शतावरी – बेहतर स्वास्थ्य के लिए” अभियान किस मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है?
(a) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
(b) आयुष मंत्रालय
(c) महिला और बाल विकास मंत्रालय
(d) कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 फरवरी, 2025 को केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा देश में औषधीय पौधों के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “शतावरी – बेहतर स्वास्थ्य के लिए” नामक एक प्रजाति-विशिष्ट अभियान की शुरुआत की गई।
  • इस अभियान का शुभारंभ आयुष मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने किया।
  • शतावरी अपने कई स्वास्थ्य लाभों के लिए प्रसिद्ध है, विशेष रूप से यह महिलाओं के स्वास्थ्य को सशक्त बनाने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक है।
  • इस अभियान के तहत अब शतावरी पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे यह पूरे देश में अधिकाधिक लोगों तक पहुंचे।
  • यह पहल आयुष मंत्रालय की पारंपरिक औषधि और औषधीय पौधों को बढ़ावा देने की सतत प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत में स्वास्थ्य और कल्याण को मजबूत करना है।
  • अभियान का समर्थन करने, सार्वजनिक स्वास्थ्य परिदृश्य में शतावरी के बारे में अधिक जागरूकता बढ़ाने और इसे व्यापक रूप से अपनाने के लिए पात्र संगठनों को 18.9 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • भारत सरकार द्वारा “शतावरी – बेहतर स्वास्थ्य के लिए” अभियान को पंच प्रण लक्ष्य नामक व्यापक राष्ट्रीय मिशन से जोड़ा गया है।
  • शतावरी का मुख्य औषधीय उपयोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2100345