पोलैंड की अपनी पूर्वी सीमा पर ड्रोन-रोधी सुरक्षा प्रणाली बनाने की योजना

प्रश्न – दिसंबर, 2025 में पोलैंड द्वारा अपनी पूर्वी सीमा पर बहु-स्तरीय एंटी-ड्रोन रक्षा प्रणाली स्थापित करने की योजना के संदर्भ में विकल्प में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह निर्णय रूसी मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) की पोलिश हवाई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर घुसपैठ के बाद लिया गया।
(b) नई एंटी-ड्रोन रक्षा प्रणाली को लगभग एक दशक पहले बनाई गई पुरानी सुरक्षा रेखा के साथ एकीकृत किया जाएगा।
(c) इस बहु-स्तरीय रक्षा प्रणाली में केवल मिसाइल और रडार आधारित प्रणालियाँ शामिल होंगी, जबकि ड्रोन-जैमिंग या मशीन गन का उपयोग नहीं किया जाएगा।
(d) इस परियोजना की अनुमानित लागत 2 बिलियन यूरो से अधिक है और इसका अधिकांश वित्तपोषण SAFE (Security Action for Europe) यूरोपीय रक्षा ऋण कार्यक्रम से होगा।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • दिसंबर, 2025 में पोलैंड ने अपनी पूर्वी सीमा पर एक बहु-स्तरीय एंटी-ड्रोन रक्षा प्रणाली विशेषकर बेलारूस व रूस के कालिनिनग्राद से लगी स्थापित करने की योजना की घोषणा की।
  • जिसका लक्ष्य दो साल के अंदर पूरी तरह से ऑपरेशनल रूप से तैयार होना है।
  • यह निर्णय इस वर्ष की शुरुआत में रूसी मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) के बड़े पैमाने पर पोलिश हवाई क्षेत्र में घुसपैठ के बाद लिया गया है।
  • यह नई वायु रक्षा प्रणाली लगभग एक दशक पहले बनाई गई पुरानी सुरक्षा रेखा के साथ एकीकृत की जाएगी।
  • इसमें बहु-स्तरीय रक्षा व्यवस्था होगी, जिसमें मशीन गन, तोपें, मिसाइलें और ड्रोन-जैमिंग सिस्टम शामिल होंगे।
  • इस परियोजना की लागत 2 बिलियन यूरो से अधिक होगी।
  • इसका अधिकांश वित्तपोषण EUSAFE (Security Action for Europe) नामक यूरोपीय रक्षा ऋण कार्यक्रम से किया जाएगा, जबकि कुछ राशि राष्ट्रीय बजट से आएगी।
  • ड्रोन-रोधी दीवार के अतिरिक्त, पोलैंड बेलारूस और रूस के कालिनिनग्राद क्षेत्र से लगी भूमि सीमाओं पर भी किलेबंदी कर रहा है।
  • इसे “ईस्टर्न शील्ड (Eastern Shield)” नाम दिया गया है, जिसका उद्देश्य भविष्य में किसी संभावित रूसी आक्रमण को रोकना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://insideunmannedsystems.com/poland-plans-e2bn-anti-drone-eastern-shield-on-natos-front-line