प्रश्न – हाल ही में निधन हुए प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई पैरा एथलीट निकोलस हम (Nicholas Hum) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- उन्होंने वर्ष 2011 में क्राइस्टचर्च में आयोजित आईपीसी एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप से अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया।
- उन्होंने तीन पैरालंपिक खेलों और पाँच विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लिया।
- उनके नाम टी20 लॉन्ग जंप में 7.39 मीटर की दूरी का ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।
- उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक 2021 में लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता था।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) 1, 2 और 3 (b) 1, 3 और 4
(c) 2 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 दिसंबर, 2025 को प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई पैरा एथलीट और लॉन्ग जंपर निकोलस हम (Nicholas Hum) का 32 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- उन्होंने 2011 में क्राइस्टचर्च में आयोजित आईपीसी एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया।
- उन्होंने तीन पैरालंपिक खेलों और पांच विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लिया।
- उनका अंतिम प्रदर्शन पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में हुआ।
- उनके नाम टी20 लॉन्ग जंप में 7.39 मीटर की दूरी के साथ ऑस्ट्रेलियाई रिकॉर्ड है।
- निकोलस ने वर्ष 2021 के टोक्यो पैरालंपिक खेलों में लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.paralympic.org/news/world-para-athletics-expresses-condolences-passing-nicholas-hum