पेसा महोत्सव-2025

प्रश्न – 23-24 दिसंबर,2025 को पेसा महोत्सव-2025 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) रांची
(c) विशाखापत्तनम (d) लखनऊ
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23 – 24 दिसंबर, 2025 के मध्य पेसा महोत्सव-2025 विशाखापत्तनम,आंध्र प्रदेश में आयोजित किया गया
  • पंचायती राज और जनजातीय मामलों का मंत्रालय हर साल संयुक्त रूप से इस महोत्सव को मनाता है।
  • उल्लेखनीय है की अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायतों का विस्तार (पेसा)अधिनियम, 1996 की वर्षगांठ पर ये महोत्सव मनाया जाता है।
  • पेसा अधिनियम जनजातीय समुदायों की अनुसूचित भूमि पर पंचायती राज के प्रावधानों को लागू करके उन्हें सशक्त बनाता है और उन्हें उनकी भूमि से बेदखल य़ा अलग किए जाने से बचाता है।
  • इसका उद्देश्य अधिनियम के बारे में जागरूकता फैलाना और अनुसूचित क्षेत्रों में स्थानीय निकायों की क्षमताओं को बढ़ाना है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressNoteDetails.aspx?id=156626&NoteId=156626&ModuleId=3&reg=3&lang=2