प्रश्न – पेन पिंटर प्राइज‚ 2025 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.जुलाई ,2025 में सूडानी-स्कॉटिश लेखिका लीला अबुलेला को यह पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
- इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2012 में हुई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1)
(b) केवल (2)
(c) केवल (1) एवं (2) दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जुलाई ,2025 में सूडानी-स्कॉटिश लेखिका लीला अबुलेला को यह पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
- उन्हें यह पुरस्कार उनकी सशक्त लेखनी के लिए दिया गया है
- अक्टूबर,2025 में एक समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा
- वर्ष 2024 का यह पुरस्कार प्रसिद्ध भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय को यह पुरस्कार प्रदान किया गया था
- वह यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय बनी थी
- इस पुरस्कार के बारे में —
- इसकी स्थापना वर्ष 2009 में नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता हेरॉल्ड पिंटर के नाम पर की गई थी।
- यह पुरस्कार यू.के., आयरलैंड, राष्ट्रमंडल या पूर्व राष्ट्रमंडल देश में रहने वाले उत्कृष्ट साहित्यिक कार्य करने वाले लेखकों को प्रदान किया जाता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.englishpen.org/posts/news/leila-aboulela-awarded-pen-pinter-prize-2025/ https://www.englishpen.org/prizes/pen-pinter-prize/#