प्रश्न – 14 फरवरी, 2026 को पूर्वोत्तर भारत की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) का उद्घाटन किस स्थान पर किया गया?
(a) तेजपुर, असम (b) मोरान, डिब्रूगढ़ (असम)
(c) शिलांग, मेघालय (d) इंफाल, मणिपुर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 फरवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले के मोरान में नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग-37) पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन किया।
- यह पूर्वोत्तर भारत में अपनी तरह की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा है।
- प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विमान सी-130जे विमान से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जो आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) पर उतरा।
- उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना का एयर शो भी देखा।
- एयर शो में राफेल, सुखोई और मिग फाइटर एयरक्राफ्ट शामिल रहे।
- फाइटर एयरक्राफ्ट ने हाईवे स्ट्रिप पर सफलतापूर्वक उड़ान भरी और लैंड किया।
- लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ईएलएफ, मोरान बाईपास पर 4.2 किलोमीटर लंबा प्रबलित खंड है।
- यह सुविधा नागरिक और सैन्य दोनों उपयोगों के लिए डिजाइन की गई है और आपात स्थिति में डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे के विकल्प के रूप में काम करेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…