पुस्तक – रेड लाइन्स रीड्रॉन : ऑपरेशन सिंदूर एंड इंडियाज न्यू नॉर्मल

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन ‘रेड लाइन्स रीड्रॉन : ऑपरेशन सिंदूर एंड इंडियाज न्यू नॉर्मल’ नामक पुस्तक के सह-लेखकों में शामिल नहीं हैं?
(a) मेजर जनरल बिपिन बख्शी (सेवानिवृत्त)
(b) एयर मार्शल राजेश कुमार (सेवानिवृत्त)
(c) राजदूत अनिल त्रिगुणायत (सेवानिवृत्त)
(d) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह (सेवानिवृत्त)
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 जनवरी, 2026 कोनई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा ‘रेड लाइन्स रीड्रॉन : ऑपरेशन सिंदूर एंड इंडियाज न्यू नॉर्मल’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।
  • यह पुस्तक मेजर जनरल बिपिन बख्शी (सेवानिवृत्त), एयर मार्शल राजेश कुमार (सेवानिवृत्त), राजदूत अनिल त्रिगुणायत (सेवानिवृत्त) और ब्रिगेडियर अखिलेश भार्गव (सेवानिवृत्त) द्वारा सह-लिखित है।
  • इस पुस्तक का प्रकाशन कोनार्क पब्लिशर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है।
  • इस पुस्तक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एक व्यापक, बहु-क्षेत्रीय विवरण प्रस्तुत किया गया है, जिसमें 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में मई 2025 में शुरू किए गए 88 घंटे के अभियान के दौरान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक प्रतिक्रिया का विस्तृत वर्णन है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://konarkpublishers.com/books/998

https://indianexpress.com/article/books-and-literature/op-sindoor-redlines-redrawn-bipin-bakshi-rajesh-kumar-anil-trigunayat-akhelesh-bhargava-10495895

https://www.aviation-defence-universe.com/red-lines-redrawn-operation-sindoor-and-indias-new-normal-book-to-be-launched-by-chief-of-army-staff