प्रश्न – “द सेज हू रीइमैजिन्ड हिंदूइज्म: द लाइफ, लेसन्स एंड लेगेसी ऑफ श्री नारायण गुरु” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(a) डॉ. एस. जयशंकर
(b) डॉ. शशि थरूर
(c) रामचंद्र गुहा
(d) अमर्त्य सेन
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में पुस्तक “द सेज हू रीइमैजिन्ड हिंदूइज्म: द लाइफ, लेसन्स एंड लेगेसी ऑफ श्री नारायण गुरु” का विमोचन किया गया।
- इस पुस्तक का विमोचन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया।
- इस पुस्तक को सांसद डॉ. शशि थरूर द्वारा लिखा गया है।
- यह पुस्तक श्री नारायण गुरु के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालती है, जिन्होंने आत्मसम्मान, ईमानदारी से श्रम और सामाजिक परिवर्तन पर बल देकर वंचित समुदायों को सशक्त बनाया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
