पुस्तक – द बेंच, द बार, एंड द बिज़ारे और द लॉफुल एंड द ऑफुल

प्रश्न – – ‘द बेंच, द बार, एंड द बिज़ारे’ (The Bench, the Bar, and the Bizarre) पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(a) आर. वेंकटरमणी
(b) तुषार मेहता
(c) डी.वाई. चंद्रचूड़
(d) अमित शाह
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 मई, 2026 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में पुस्तक – ‘द बेंच, द बार, एंड द बिज़ारे’ (The Bench, the Bar, and the Bizarre) और ‘द लॉफुल एंड द ऑफुल’ (The Lawful and the Awful) का विमोचन किया।
  • इन दोनों पुस्तकों के लेखक सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता हैं।
  • तुषार मेहता ने अपनी किताब में कानून की गंभीरता और मर्यादा बनाए रखते हुए अदालती प्रक्रियाओं में छिपे जीवन, हास्य, व्यंग्य और मानवीय स्वभाव की बहुत सुंदर अभिव्यक्ति बारीकी के साथ की है।
  • यह पुस्तक भारतीय कानूनी व्यवस्था के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डालती है, जिनमें न्यायाधीश-वकील की बातचीत, संवैधानिक मूल्य, कानूनी नैतिकता और न्यायालय में घटित उल्लेखनीय घटनाएं शामिल हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2259606&reg=3&lang=2