पुस्तक – “ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ़, माई स्ट्रगल्स

प्रश्न – 12 अगस्त, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किस पूर्व राष्ट्रपति की आत्मकथा “ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ़, माई स्ट्रगल्स” का विमोचन किया?
(a) प्रणब मुखर्जी
(b) राम नाथ कोविंद
(c) प्रतिभा पाटिल
(d) ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 अगस्त, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा “ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ़, माई स्ट्रगल्स” (Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggles) का विमोचन किया।
  • इस पुस्तक में कानपुर देहात के एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने की उनकी जीवन-यात्रा, संघर्षों और सार्वजनिक सेवा का वर्णन है।
  • इसमें सांसद, बिहार के राज्यपाल और भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में उनके अनुभव तथा सार्वजनिक जीवन से जुड़े.विभिन्‍न प्रसंग समाहित हैं।
  • यह पुस्तक सामाजिक समरसता, शिक्षा, परिश्रम, ईमानदारी और संवैधानिक मूल्यों के महत्त्व को रेखांकित करती है।
  • राम नाथ कोविंद 25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 2022 तक भारत के राष्ट्रपति रहे।
  • वे ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ संबंधी उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष भी रहे हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.jagranjosh.com/general-knowledge/pm-modi-releases-ram-nath-kovinds-autobiography-know-the-book-title-and-former-presidents-journey-1820011309-1