पुस्तक – खुत्बात-ए-मोदी: लाल किला की फसील से

प्रश्न – “खुत्बात-ए-मोदी: लाल किले की फ़सील से” नामक पुस्तक के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. 5 जनवरी, 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में “खुत्बात-ए-मोदी: लाल किले की फ़सील से” नामक पुस्तक का विमोचन किया।
2. इस पुस्तक को राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएल), नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 जनवरी, 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में “खुत्बात-ए-मोदी: लाल किले की फ़सील से” नामक पुस्तक का विमोचन किया।
  • इस पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 से 2025 के बीच लाल किले से दिए गए स्वतंत्रता दिवस भाषणों का संकलन है।
  • यह पुस्तक उर्दू भाषा में लिखी गई है।
  • इस पुस्तक को राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएल), नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया है।
  • राष्ट्रीय उर्दू भाषा संवर्धन परिषद (एनसीपीएल), नई दिल्ली, शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक राष्ट्रीय संस्था है।
  • इस संस्था का उद्देश्य देशभर में उर्दू भाषा का संरक्षण, संवर्धन और प्रसार करना है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2211563&reg=3&lang=1

https://ddnews.gov.in/khutbat-e-modi-from-the-ramparts-of-the-red-fort-is-an-urdu-compilation-of-speeches-delivered-by-pm-modi-on-independence-day