पुलित्जर पुरस्कार-2026

प्रश्न – 4 मई‚ 2026 को वर्ष 2026 के लिए पुलित्जर पुरस्कारों की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.इस वर्ष इंटरनेशनल रिपोर्टिंग का अवॉर्ड डेक्‍लेन वाल्‍श एवं स्टॉफ ऑफ द न्यूयॉर्क टाइम्स को प्रदान किया गया।

  1. इसमें दो भारतीय पत्रकारों आनंद आर.के और सुपर्णा शर्मा ने भारत में साइबर अपराध को उजागर करने वाली एक खोजी रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट के लिए प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार जीता है।
    3.इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1917 में हुई थी।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2 (b) केवल 2 और3
    (c) केवल 1 और 3 (d) उपर्युक्त सभी
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 4मई‚ 2026 को Pulitzer Prize Board ने 2026 पुलित्जर पुरस्कारों की घोषणा की।
  • यह पत्रकारिता के क्षेत्र का सर्वोच्च पुरस्कार है।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 1917 से हुई थी।
  • घोषित प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • पत्रकारिता श्रेणी के प्रमुख विजेता इस प्रकार हैं-
  • लोक सेवा – द वॉशिंगटन पोस्ट
  • ब्रेकिंग न्यूज़ रिपोर्टिंग-द मिनेसोटा स्टार ट्रिब्यून का स्टाफ
  • खोजी रिपोर्टिंग-द न्यूयॉर्क टाइम्स का स्टाफ
  • व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग – सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल की सूज़ी नीलसन, मेगन फैन मंस और सारा डिनाटाले विजेता रहीं।
  • बीट रिपोर्टिंग – रॉयटर्स के जेफ होरविट्ज़ और एंगेन थाम विजेता रहे।
  • स्थानीय रिपोर्टिंग — 2 पुरस्कार दिये गए।
    1.द कनेक्टिकट मिरर के डेव अल्टिमारी और गिन्नी मोंक तथा प्रोपब्लिका की सोफी चाउ और हारु कोरिने को और दूसरा
    2.शिकागो ट्रिब्यून का स्टाफ को मिला
  • यह प्रविष्टि मूल रूप से लोक सेवा श्रेणी में दर्ज और नामांकित की गई थी, बाद में बोर्ड द्वारा इसे इस श्रेणी में स्थानांतरित किया गया।
  • राष्ट्रीय रिपोर्टिंग- रॉयटर्स का स्टाफ, विशेष रूप से नेड पार्कर, लिंडा सो, पीटर आइसलर और माइक स्पेक्टर विजेता रहे।
  • अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग- एसोसिएटेड प्रेस के डेक कांग, गरांस बर्क, बायरन टाउ, अनिरुद्ध घोषाल और योगदानकर्ता येल ग्राउर विजेता रहे।
  • फीचर लेखन – टेक्सास मंथली के आरोन पार्सली विजेता रहे।
  • आलोचना – द डलास मॉर्निंग न्यूज़ के मार्क लैम्स्टर विजेता रहे।
  • विचार लेखन- द न्यूयॉर्क टाइम्स के एम. गेसन विजेता रहे।
  • चित्रित रिपोर्टिंग और टिप्पणी- ब्लूमबर्ग के योगदानकर्ता आनंद आर.के. और सुपर्णा शर्मा(भारत), तथा नताली ओबिको पियरसन विजेता रहे।
  • ब्रेकिंग न्यूज़ फोटोग्राफी – द न्यूयॉर्क टाइम्स के योगदानकर्ता साहेर अलगोरा
  • फीचर फोटोग्राफी – द वॉशिंगटन पोस्ट के जाही चिक्वेंडियू-विजेता रहे।
  • पुस्तकें, नाटक और संगीत-श्रेणी में प्रमुख विजेता-
  • कथा साहित्य-
  • “Angel Down,” डेनियल क्राउस द्वारा — Atria Books
  • नाटक-
  • “Liberation,” बेस वोल द्वारा
  • इतिहास-
    “We the People: A History of the U.S. Constitution,” जिल लेपोर द्वारा — Liveright
  • जीवनी-
    “Pride and Pleasure: The Schuyler Sisters in an Age of Revolution,” अमांडा वेल द्वारा — Farrar, Straus and Giroux
  • संस्मरण या आत्मकथा-
    “Things in Nature Merely Grow,” यी यून ली द्वारा — Farrar, Straus and Giroux
  • कविता-
  • “Ars Poeticas,” जुलियाना स्पाहर द्वारा — Wesleyan University Press
  • सामान्य गैर-कथा साहित्य-
  • “There Is No Place for Us: Working and Homeless in America,” ब्रायन गोल्डस्टोन द्वारा — Crown
  • संगीत-
  • “Picaflor: A Future Myth,” गैब्रिएला लेना फ्रैंक द्वारा
  • विशेष प्रशस्ति- जूली के. ब्राउन
  • इसमें दो भारतीय पत्रकारों आनंद आर.के और सुपर्णा शर्मा ने भारत में साइबर अपराध को उजागर करने वाली एक खोजी रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट के लिए प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार जीता है।
  • इन दोनों को नैटली ओबिको पियर्सन के साथ ‘इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री’ श्रेणी में विजेता घोषित किया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार ब्लूमबर्ग के लिए तैयार की गई उनकी रिपोर्ट के लिए मिला।
  • आनंद मुंबई के एक इलस्ट्रेटर और विज़ुअल आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं। वहीं, सुपना शर्मा भारत में एक फ्रीलांस खोजी पत्रकार हैं।
  • उन्हें यह पुरस्कार ब्लूमबर्ग के लिए तैयार की गई उनकी रिपोर्ट के लिए मिला।
  • ब्लूमबर्ग की यह सचित्र रिपोर्ट लखनऊ की न्यूरोलॉजिस्ट रुचिरा टंडन की दिल दहला देने वाली कहानी है।
  • साइबर अपराधियों ने खुद को अधिकारी बताकर उन्हें छह दिनों तक ‘नजरबंद’ जैसा रखा और उनके बैंक खातों से 2.8 करोड़ रुपये ठग लिए।
  • एक और भारतीय पत्रकार देवज्योत घोषाल इसी श्रेणी में फाइनलिस्ट रहे।
  • उन्होंने दक्षिण-पूर्व एशिया में साइबर अपराध और मानव तस्करी का खुलासा किया था।
  • इस काम में अपराधी भारत समेत कई देशों के लोगों को फंसाकर कैंपों में कैद कर लेते हैं और उनसे दूसरे देशों के लोगों के साथ धोखाधड़ी करवाते हैं। वे बैंकॉक में रहते हैं।
  • हनोई में रहने वाले रिपोर्टर अनिरुद्ध घोषाल ने ‘इंटरनेशनल रिपोर्टिंग’ श्रेणी में पुरस्कार जीता।
  • उन्होंने अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल द्वारा बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जा रहे गुप्त निगरानी उपकरणों की जांच की थी।
  • ये उपकरण पहले सिलिकॉन वैली में बनाए गए थे और बाद में चीन में और विकसित किए गए।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pulitzer.org/prize-winners-by-year/2026