पुरुष हॉकी अंडर-18 एशिया कप, 2026

प्रश्न – पुरुष हॉकी अंडर-18 एशिया कप, 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 29 मई, 2026 –6 जून, 2026 तक पुरुष हॉकी अंडर-18 एशिया कप, 2026 का आयोजन काकामिगाहारा, जापान में किया गया।
  2. भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर खिताब अर्थात स्वर्ण पदक जीत लिया।
  3. इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पाकिस्तान के मुहम्मद याह्या नजीब को चुना गया।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 29 मई, 2026 –6 जून, 2026 तक पुरुष हॉकी अंडर-18 एशिया कप, 2026 का आयोजन काकामिगाहारा, जापान में किया गया।
  • यह पुरुष हॉकी अंडर 18 एशिया कप का छठा संस्करण था।
  • एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 9 एशियाई राष्ट्रीय टीमों ने भाग लिया।
  • फाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर खिताब अर्थात स्वर्ण पदक जीत लिया।
  • भारत ने तीसरी बार इस टूर्नामेंट का ख़िताब जीता है
  • कांस्य पदक मुकाबले में पाकिस्तान ने मलेशिया को 3-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
  • इस टूर्नामेंट में शीर्ष स्कोरर भारत के आशीष तानी पूर्ति (13 गोल) रहे।
  • टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जापान के योग इनुकाई को चुना गया।
  • सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी पाकिस्तान के मुहम्मद याह्या नजीब चुने गए।
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर भारत के आयुष रजक को चुना गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://tms.fih.ch/competitions/1876

https://hockeyindia.org/?utm_source