प्रश्न – पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2024-25 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 28 दिसंबर, 2024 से 1 फरवरी, 2025 तक पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2024-25 का आयोजन किया गया।
2. फाइनल में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने हैदराबाद तूफ़ान्स को 4-3 से हराकर पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2024 -25 का खिताब जीत लिया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 दिसंबर, 2024 से 1 फरवरी, 2025 तक पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2024 -25 का आयोजन किया गया।
- यह छठा संस्करण था।
- राउरकेला (ओडिशा) में और रांची (झारखण्ड) में मैच खेले गए।
- कुल 44मैच खेले गए।
- इसमें कुल 8 टीमों ने भाग लिया।
- फाइनल मुकाबला बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम,राउरकेला में खेला गया।
- फाइनल में श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने हैदराबाद तूफ़ान्स को 4-3 से हराकर पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2024 -25 का खिताब जीत लिया।
- फाइनल मुकाबले में टाइगर्स के लिए जुगराज सिंह (25वें मिनट, 32वें मिनट, 35वें मिनट) और सैम लेन (54वें मिनट) ने गोल किया, जबकि हैदराबाद तूफांस के लिए गोंजालो पेलियाट (9वें मिनट, 39वें मिनट) और अमनदीप लकड़ा (26वें मिनट) ने गोल किए।
- सूरमा हॉकी क्लब ने तमिलनाडु ड्रैगन्स को 3-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
- श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स के कप्तान रुपिंदर पाल सिंह थे।
प्रश्न – पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2024 -25 में किसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना गया है?
(a) सुखजीत सिंह (b) अर्शदीप सिंह
(c) जुगराज सिंह (d) बिक्रमजीत सिंह
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर – बिक्रमजीत सिंह (हैदराबाद तूफ़ान्स )
- टूर्नामेंट के आगामी खिलाड़ी – अर्शदीप सिंह (हैदराबाद तूफ़ान्स)
- शीर्ष स्कोरर – जुगराज सिंह (12 गोल ) (श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स)
- टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – सुखजीत सिंह (श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स)
- फेयरप्ले पुरस्कार (टीम) – यूपी रुद्रा
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/hi/news/hockey-india-league-2024-25-results-scores-standings-points-table
https://en.wikipedia.org/wiki/2024%E2%80%9325_Hockey_India_League