पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2025-26

प्रश्न – – पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2025-26 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 3 जनवरी, 2026 से 26 जनवरी, 2026 तक पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2025-26 का आयोजन किया गया।
  2. फाइनल में वेदांता कलिंगा लांसर्स ने रांची रॉयल्स को 3-2 से हराकर पुरुषों का हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) खिताब जीत लिया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल (i) (b) केवल (ii)
    (c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 3 जनवरी, 2026 से 26 जनवरी, 2026 तक पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2025-26 का आयोजन किया गया।
  • यह सातवां संस्करण था।
  • मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम,चेन्नई, जयपाल सिंह स्टेडियम,रांची और कलिंगा स्टेडियम,भुवनेश्वर में मैच खेले गए।
  • कुल 33 मैच खेले गए।
  • इसमें कुल 8 टीमों (तमिलनाडु ड्रैगन्स, हैदराबाद तूफान्स, सूरमा हॉकी क्लब, श्राची बंगाल टाइगर्स, वेदांता कलिंगा लांसर्स, रांची रॉयल्स, एसजी पाइपर्स और एचआईएल जीसी) ने भाग लिया।
  • फाइनल मुकाबला कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में खेला गया।
  • फाइनल में वेदांता कलिंगा लांसर्स ने रांची रॉयल्स को 3-2 से हराकर पुरुषों का हीरो हॉकी इंडिया लीग (HIL) खिताब जीत लिया।
  • इस खिताबी जीत के साथ कलिंगा लांसर्स हॉकी इंडिया लीग का खिताब दो बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
  • हैदराबाद तूफान्स ने एचआईएल जीसी को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
  • हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) ने चैंपियन वेदांता कलिंगा लांसर्स को 3 करोड़ रुपये, जबकि उपविजेता रांची रॉयल्स को 2 करोड़ रुपये और तीसरे स्थान पर रही हैदराबाद तूफान्स को 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि प्रदान की।
  • वेदांता कलिंगा लांसर्स के कप्तान भारतीय ड्रैग-फ्लिकर संजय और बेल्जियम के दिग्गज आर्थर वैन डोरेन सह-कप्तान थे।

प्रश्न – पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल), 2025-26 में किसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना गया है?
(a) अमनदीप लाकरा (b) दिलप्रीत सिंह
(c) अरजीत सिंह हुंदल (d) प्रिंस दीप सिंह
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर


० सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर – प्रिंस दीप सिंह (तमिलनाडु ड्रैगन्स)
० टूर्नामेंट के उभरते हुए खिलाड़ी – तालेम प्रियोबर्ता (एचआईएल जीसी)
० शीर्ष स्कोरर – टॉम बून (19 गोल ) (रांची रॉयल्स के कप्तान)
० टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – अमनदीप लाकरा (हैदराबाद तूफान्स)
० फेयरप्ले पुरस्कार (टीम) – एचआईएल जीसी

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://hockeyindia.altiusrt.com/competitions/218

https://www.olympics.com/en/news/hockey-india-league-2025-26-hil-results-scores-standings-points-table