प्रश्न – टी20 विश्व कप 2028 के सुपर-10 चरण के संबंध में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) सुपर-10 में दो समूह होंगे।
(b) प्रत्येक समूह में पांच टीमें होंगी।
(c) दोनों समूहों की विजेता टीमें सीधे सेमीफाइनल में जाएंगी।
(d) दोनों समूहों की शीर्ष दो-दो टीमें सीधे सेमीफाइनल में जाएंगी।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले ICC पुरुष टी-20 विश्व कप 2028 में कुल 20 टीमें भाग लेंगी।
- ग्रुप चरण में चार-चार टीमों के पांच समूह होंगे। प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें सुपर-10 में पहुंचेंगी।
- सुपर-10 में पांच-पांच टीमों के दो समूह होंगे।
- दोनों समूहों की विजेता टीमें सीधे सेमीफाइनल में जाएंगी।
- शेष दो स्थानों के लिए एलिमिनेटर खेले जाएंगे,एक समूह की दूसरे स्थान की टीम दूसरे समूह की तीसरे स्थान की टीम से भिड़ेगी।
- टी20 विश्व कप, 2028 के लिए 16 टीमों का ग्लोबल क्वालिफायर प्रस्तावित है।
- क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं से भी टीमों को प्रवेश मिलेगा।
- नए प्रारूप से एसोसिएट देशों की भागीदारी, प्रतिस्पर्धात्मक संतुलन और निर्णायक मुकाबलों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
- टी20 प्रारूप की अंतिम औपचारिक स्वीकृति नवंबर 2026 में आईसीसी की वित्त एवं वाणिज्यिक मामलों की समिति की समीक्षा के बाद दी जाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…