पुरुष एफआईएच इंडोर हॉकी विश्व कप, 2025

प्रश्न – पुरुष एफआईएच इंडोर हॉकी विश्व कप, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.फाइनल में जर्मनी ने ऑस्ट्रिया को पराजित कर चौथी बार खिताब जीता।
2.बेल्जियम के फिलिप सिमर ने 20 गोल के साथ टूर्नामेंट के सर्वोच्च गोलस्कोरर का खिताब जीता।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3-9 फरवरी, 2025 तक पुरुष एफआईएच (FIH) इंडोर हॉकी विश्व कप, 2025 क्रोएशिया के पोरेक (Porec) में ज़ाटिका स्पोर्ट सेंटर में आयोजित किया गया।
  • यह पुरुष FIH इंडोर हॉकी विश्व कप का सातवाँ संस्करण था।
  • इसमें 12 टीमों (5 महाद्वीपों से) ने भाग लिया।
  • फाइनल में जर्मनी ने ऑस्ट्रिया को पराजित कर चौथी बार खिताब जीता।
  • दक्षिण अफ्रीका तीसरे स्थान पर रहा।
  • बेल्जियम के फिलिप सिमर ने 20 गोल के साथ टूर्नामेंट के सर्वोच्च गोलस्कोरर का खिताब जीता।
  • दक्षिण अफ्रीका के मुस्तफा कस्सियम (Mustapha Cassiem) सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
  • सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी जर्मनी के बेन हसबाच (Ben Hasbach) को चुना गया।
  • सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर जर्मनी के जोशुआ ओन्येक्वे नाजी (Joshua Onyekwue Nnaji) चुने गए।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.fih.hockey/events/fih-indoor-world-cup-croatia-2025/schedule-fixtures-results

https://en.wikipedia.org/wiki/2025_Men%27s_FIH_Indoor_Hockey_World_Cup