प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- 1 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।
- यह परियोजनाएं अवसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और मोबिलिटी जैसे मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।
- यह परियोजनाएं अवसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और मोबिलिटी जैसे मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित हैं।
- देश भर में अवसंरचना पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने इस वर्ष के बजट में रिकॉर्ड 12 लाख करोड़ रुपये रखे जाने का ज़िक्र किया।
- इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री ने लगभग 1,142 करोड़ रूपये से अधिक की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री द्वारा 750 एकड़ में करासुर-सेद्रापेट औद्योगिक क्षेत्र के विकास की घोषणा भी की गयी तथा एनआईटी कराईकल, जिपमेर क्षेत्रीय कैंसर संस्थान और पांडिचेरी विश्विविद्यालय के नए भवनों का उद्घाटन भी किया गया।
- प्रधानमंत्री ने लगभग 1,571 करोड़ रूपये से अधिक की 74 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें 41 ग्रामीण सड़कों का निर्माण, हैरिटेज टाउन का विकास, मैंग्रोव बहाली और बिजली क्षेत्र के निर्माण कार्य शामिल हैं।
- इसके साथ ही श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती पर पांडिचेरी के ऑरोविले में वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव का उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री जी द्वारा पूर्वी तटीय औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं सहित संपर्क सुविधा बेहतर बनाने पर बल दिया ताकि पुडुचेरी चेन्नै, बेंगलुरु और कोयंबतूर जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्रों से जुड़ सके।
- इस अवसर पर श्रम और रोजगार तथा युवा कार्य और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, उपराज्यएपाल के. कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, पुडुचेरी विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वन सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
