पीएसए कार्यालय – फिक्की के मध्य समझौता

प्रश्न – 6 मई, 2026 को भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) कार्यालय ने कहां फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की)के साथ एक समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
(a) विज्ञान भवन, नई दिल्ली
(b) कर्तव्य भवन, नई दिल्ली
(c) राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली
(d) संसद भवन, नई दिल्ली
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 मई, 2026 को भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) कार्यालय ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की)के साथ एक समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • इस साझेदारी का उद्देश्य देश में अनुसंधान एवं विकास यानी R&D के लिए एक सक्षम और मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है।
  • इस समझौता – ज्ञापन के माध्यम से उद्योग, शिक्षाविदों और शोध संस्थानों के बीच मौजूद दूरी को कम करने, शोध को व्यावहारिक उपयोग और व्यावसायीकरण तक ले जाने, रणनीतिक साझेदारियों को बढ़ावा देने और नीति संवाद को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ficci.in/public/press_release_details/5207