पिकलबॉल विश्व कप, 2026

प्रश्न – पिकलबॉल विश्व कप, 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—

  1. इसका आयोजन वियतनाम के दा नांग शहर में किया गया।
  2. संयुक्त राज्य अमेरिका ने राष्ट्रीय टीम प्रतियोगिता के पाँच में से चार वर्गों में स्वर्ण पदक जीते।
  3. भारत ने किड्स वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया तथा उसकी जूनियर टीम चौथे स्थान पर रही।
  4. पुरुष युगल प्रो वर्ग में भारत के हर्ष मेहता और डुओंग थिएन क्वांग ने स्वर्ण पदक जीता।
    उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) 1, 2 और 3
    (d) उपर्युक्त सभी
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 30 अगस्त से 6 सितंबर, 2026 तक हीनेकेन पिकलबॉल विश्व कप, 2026 का आयोजन वियतनाम के दा नांग शहर में किया गया।
  • प्रतियोगिता का आधिकारिक उद्घाटन समारोह 2 सितंबर तथा समापन समारोह 6 सितंबर को आयोजित हुआ।
  • आधिकारिक टीम हीनेकेन टीम परिणाम पोर्टल के अनुसार, प्रतियोगिता में 66 देशों/क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।
  • मुकाबले दा नांग के सात आयोजन-स्थलों पर बनाए गए 97 कोर्टों पर खेले गए।
  • प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 5 लाख अमेरिकी डॉलर निर्धारित थी।
  • आयोजन में मुख्यतः दो प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं—देश बनाम देश ‘पिकलबॉल विश्व कप’ टीम प्रतियोगिता और आयु एवं कौशल-रेटिंग आधारित ‘अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट’।
  • राष्ट्रीय टीम प्रतियोगिता पाँच वर्गों-ओपन, सीनियर, मास्टर्स, जूनियर और किड्स में आयोजित हुई।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाँच में से चार वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर टीम पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।
  • ब्राजील एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ दूसरे तथा मेजबान वियतनाम दो रजत एवं एक कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
  • भारत ने किड्स वर्ग में रजत पदक जीतकर टीम पदक तालिका में पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया।
  • भारतीय किड्स टीम ने सेमीफाइनल में जापान को 3-0 से हराया, लेकिन फाइनल में संयुक्त राज्य अमेरिका से पराजित हुई।
  • भारत की जूनियर टीम चौथे स्थान पर रही।
  • भारतीय ओपन टीम को क्वार्टर फाइनल में संयुक्त राज्य अमेरिका ने 4-2 से पराजित किया।
  • मास्टर्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल में भारत को वियतनाम से हार का सामना करना पड़ा।
  • पुरुष युगल प्रो वर्ग में भारत के हर्ष मेहता और डुओंग थिएन क्वांग ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
  • व्यक्तिगत जूनियर प्रतियोगिता में भारत के पूर्वांश पटेल ने अंडर-18 बालक एकल में स्वर्ण तथा वीर शाह ने अंडर-14 बालक एकल में कांस्य पदक जीता।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.msn.com/en-in/sports/general/pickleball-world-cup-2026-diya-ashritha-secure-u18-doubles-bronze-as-india-increase-medal-tally-on-final-day/ar-AA2bG7uM