प्रश्न – 17 से 19 दिसंबर 2025 तक पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरा डब्ल्यूएचओ वैश्विक शिखर सम्मेलन-2025 कहाँ आयोजित होगा ?
(a) हैदराबाद (b) अहमदाबाद
(c) मुंबई (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 से 19 दिसंबर 2025 तक पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरा डब्ल्यूएचओ वैश्विक शिखर सम्मेलन(2nd WHO Global Summit on Traditional Medicine ) -2025 नई दिल्ली में आयोजित होना प्रस्तावित है।
- इस शिखर सम्मेलन का विषय होगा: ‘‘लोगों और ग्रह के लिए संतुलन बहाल करना: कल्याण का विज्ञान और अभ्यास’’।
- उल्लेखनीय है की आयुष मंत्रालय ने 24 सितंबर ,2025 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ पारंपरिक चिकित्सा पर इस शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- यह वैश्विक शिखर सम्मेलन वैश्विक स्वास्थ्य और सतत विकास में पारंपरिक चिकित्सा की भूमिका को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और हितधारकों को एक साथ लाने वाला एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मंच के रूप में कार्य करेगा।
- पारंपरिक चिकित्सा पर पहला डब्ल्यूएचओ (WHO) वैश्विक शिखर सम्मेलन 17-18 अगस्त 2023 को गांधीनगर, गुजरात, भारत में आयोजित किया गया था।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
