पायल कपाड़िया

प्रश्न – अप्रैल,2025 में भारतीय फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया को किस देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “ऑफिसियर डान्स एल’ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस” से सम्मानित किया गया ?
(a) फ्रांस (b) ब्रिटेन
(c) कनाडा (d) जापान
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अप्रैल, 2025 में भारतीय फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया को फ्रांस के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “ऑफिसियर डान्स एल’ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस” (Officier dans l’Ordre des Arts et des Lettres) से सम्मानित किया गया
  • उन्हें यह पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, भारत की विविध आवाज़ों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने और भारत-फ्रांस सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए प्रदान किया गया।
  • उनकी पहली फीचर फिल्म “ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट” (All We Imagine As Light) एक भारत-फ्रांस सह-निर्माण है
  • जिसने वर्ष 2024 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रतिष्ठित ग्रैंड प्रिक्‍स (Grand Prix) पुरस्कार जीता।
  • यह किसी भारतीय निर्देशक द्वारा मुख्य प्रतियोगिता में जीता गया पहला पुरस्कार था

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aninews.in/news/entertainment/out-of-box/all-we-imagine-as-light-director-payal-kapadia-receives-french-honour-after-historic-cannes-grand-prix-win20250425172411

https://theprint.in/feature/payal-kapadia-receives-french-honour-officier-dans-lordre-des-arts-et-des-lettres/2602123

https://www.hindustantimes.com/entertainment/others/all-we-imagine-as-light-director-payal-kapadia-receives-french-honour-officier-dans-l-ordre-des-arts-et-des-lettres-101745503332589.html