पाक जलडमरूमध्य को पार करने वाले सबसे कम उम्र के तैराक बनने का रिकॉर्ड

प्रश्न – 1 मई ,2026 को किसने पाक जलडमरूमध्य को पार करने वाले सबसे कम उम्र के तैराक बनने का रिकॉर्ड बनाया?
(a) दीपक कुमार (b) ईशांक सिंह
(c) रजत चौहान (d) राहुल चौधरी
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 मई, 2026 को झारखंड के सात वर्षीय बालक ईशांक सिंह ने पाक जलडमरूमध्य को पार करने वाले सबसे कम उम्र के तैराक बनने का रिकॉर्ड बनाया
  • उन्होंने श्रीलंका और भारत के बीच 29 किलोमीटर की दूरी को अपने आयु वर्ग के लिए रिकॉर्ड समय में पूरा किया।
  • रांची के कक्षा 3 के छात्र ईशांक सिंह ने श्रीलंका के तलाईमन्नार से तमिलनाडु के धनुष्कोडी तक की तैराकी 9 घंटे 50 मिनट में पूरी की।
  • इस उपलब्धि को यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम ने आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई।
  • पाक जलडमरूमध्य के बारे में-
  • यह भारत (तमिलनाडु) और श्रीलंका के उत्तरी भाग के बीच स्थित एक संकरी समुद्री जलसंधि है, जो बंगाल की खाड़ी को मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है।
  • यह लगभग 64-137 किमी चौड़ी और लगभग 136 किमी लंबी है, जिसका नाम ब्रिटिश मद्रास प्रेसीडेंसी के गवर्नर रॉबर्ट पाक के नाम पर रखा गया है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/seven-year-old-ishank-singh-becomes-youngest-swimmer-to-cross-palk-strait