पाकिस्तान द्वारा स्वनिर्मित क्रूज मिसाइल का परीक्षण

प्रश्न- अभी हाल में ही पाकिस्तान द्वारा परीक्षण की गयी ‘‘Ra’ad” मिसाइल की मारक क्षमता क्या है-
(a) 250 किमी. (b) 300 किमी.
(c) 350 किमी. (d) 400 किमी.
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 02 फरवरी, 2015 को पाकिस्तान में ही विकसित हवा से मार करने वाली मिसाइल (Air launched Cruise missile) “Ra’ad” का पाकिस्तान में परीक्षण किया गया।
  • “Ra’ad” मिसाइल की मारक क्षमता 350 कि.मी. है जो कि भूमि और समुद्र में सामरिक गतिरोध क्षमता प्राप्त करने में पाकिस्तान को सक्षम बनाती है।
  • अत्याधुनिक “Ra’ad” मिसाइल उच्चगतिशीलता के साथ कम ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है।
  • यह अपने साथ पारंपरिक और परमाणु हथियार ले जा सकती है।
  • इसकी लक्ष्य भेदन क्षमता अचूक है जो इसको श्रेष्ठ बनाती है।

संबंधित लिंक भी देखे…
http://pakmr.blogspot.in/2011/04/pakistan-successfully-test-fires-cruise.html
http://www.thehindu.com/news/international/south-asia/pakistan-tests-self-developed-cruise-missile/article6848796.ece
http://idrw.org/archives/57458