पहली बार बिना डंक वाली मधुमक्खियों को कानूनी अधिकार

प्रश्न – हाल ही में किस देश की दो नगरपालिकाओं सैटिपो और नौटा ने बिना डंक वाली मधुमक्खियों को कानूनी अधिकार प्रदान किए हैं?
(a) ब्राज़ील (b) कोलंबिया
(c) पेरू (d) इक्वाडोर
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • दिसंबर, 2025 में पेरू की दो नगरपालिकाओं सैटिपो और नौटा द्वारा एक अध्यादेश पारित कर बिना डंक वाली मधुमक्खियों को कानूनी अधिकार प्रदान किया गया है
  • इसी के साथ अमेज़न की डंक रहित मधुमक्खियाँ दुनिया का पहला कीट बन गई हैं जिन्हें कानूनी अधिकार दिए गए हैं।
  • यह पहली बार है जब किसी कीट को इस प्रकार की मान्यता मिली है।
  • ये डंक रहित मधुमक्खियाँ दुनिया भर के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाई जाती हैंै।
  • इनकी ज्ञात 500 प्रजातियों में से लगभग आधी अमेज़न में रहती हैं।
  • अकेले पेरू में ही इनकी 170 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • ये मधुमक्खियाँ लगभग 8 करोड़ वर्षों से, डायनासोर के समय से ही, दुनिया भर के उष्णकटिबंधीय जंगलों को महत्वपूर्ण परागणकर्ता के रूप में पोषित कर रही हैं।
  • डंक रहित मधुमक्खियाँ स्वदेशी अशानिका और कुकामा-कुकामिरिया लोगों की संस्कृति का एक अभिन्न अंग हैं।
  • अशानिका जनजाति के लोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए बिना डंक वाली मधुमक्खियों के शहद का उपयोग औषधि के रूप में करते हैं।
  • बिना डंक वाली मधुमक्खियों का शहद दुकानों में मिलने वाले शहद से काफी अलग होता है।
  • यह चिपचिपा नहीं होता और इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। इसका स्वाद मीठा और खट्टा होता है।
  • अमेज़न में , इन मधुमक्खियों और अन्य प्रजातियों के लिए सबसे बड़ा खतरा वनों की कटाई है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.downtoearth.org.in/wildlife-biodiversity/amazonian-stingless-bees-first-insects-to-get-legal-rights-in-the-world

https://indianexpress.com/article/explained/explained-global/stingless-bees-legal-rights-10447109

https://www.theguardian.com/environment/2025/dec/29/stingless-bees-from-the-amazon-granted-legal-rights-in-world-first