प्रश्न – 12 जुलाई, 2026 को संपन्न पहली एशियाई अंडर- 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप‚ 2026के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a)9-12 जुलाई, 2026 के मध्य पहली एशियाई अंडर- 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप‚ 2026 ओर्डोस (Ordos),चीन में संपन्न हुई।
(b)भारत 16 पदकों (3 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य) के साथ पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
(c) चीन ने कुल 52 पदक (23 स्वर्ण, 17 रजत और 12 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।
(d) पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के रोहित यादव ने स्वर्ण पदक जीता।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9-12 जुलाई, 2026 के मध्य पहली एशियाई अंडर- 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप‚ 2026 ओर्डोस (Ordos),चीन में संपन्न हुई।
- एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2026 में भारत ने कुल 16 पदक जीते ,जिनमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं।
- इसमें लगभग 50 भारतीय एथलीटों ने ट्रैक और फील्ड दोनों स्पर्धाओं में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की।
- भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
- चीन ने कुल 52 पदक (23 स्वर्ण, 17 रजत और 12 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान हासिल किया।
- जापान कुल 22 पदक (7 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
- उज़्बेकिस्तान ने कुल 10 पदक (5 स्वर्ण, 4 रजत और 1कांस्य) जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
० भारतीय स्वर्ण पदक विजेता –
- आस्तिक प्रधान, सैंड्रामोल साबू, सेतु मिश्रा, श्रावणी सचिन सांगले – मिश्रित 4×400 मीटर रिले
- आनंद सिंह – पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता – 80.57 मीटर
- श्रावणी सचिन सांगले, सैंड्रामोल साबू, प्रवल्लिका नरीमल्ला, नोफिसा खातून – महिला 4×400 मीटर रिले
० भारतीय रजत पदक विजेता – - शिवाजी परशुराम – पुरुषों की 5000 मीटर दौड़
- शिवाजी परशुराम – पुरुषों की 10000 मीटर दौड़
- संजना, अक्षय सरवनन, सुदीक्षा वडलूरी, श्रिया राजेश – महिला 4×100 मीटर रिले
- आस्तिक प्रधान, शरण मेघवर्णम, सेतु मिश्रा, अमन चौधरी – पुरुषों की 4×400 मीटर रिले
० भारतीय कांस्य पदक विजेता – - भरतप्रीत सिंह – पुरुषों की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता
- विनोद सिंह – पुरुषों की 5000 मीटर दौड़
- प्रिया – महिलाओं की डिस्कस थ्रो
- प्राची देवकर – महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़
- श्रावणी संगले – पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़
- हुइड्रोम भूमेश्वरी – महिलाओं की 800 मीटर दौड़
- देवी शकील – पुरुषों की 800 मीटर दौड़
- अभय सिंह – पुरुषों की 200 मीटर दौड़
- शिवम लोहकारे – पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://asianathletics.com/asian-u23-athletics-championships-2026-2/
https://www.olympics.com/en/news/asian-u23-athletics-championships-2026-india-medal-winners-results