पहली एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2025

प्रश्न – पहली एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2025 के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) भारत ने अंडर-15 श्रेणी में कुल 25 पदक जीते।
(b) अंडर-17 श्रेणी में भारत ने 5 स्वर्ण पदक जीते।
(c) भारत ने कुल मिलाकर 43 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
(d) अंडर-15 श्रेणी में भारत की लड़कियों ने 10 स्वर्ण पदक जीते।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 17 अप्रैल से 1 मई, 2025 तक पहली एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन अम्मान, जॉर्डन में किया गया
  • युवा भारतीय मुक्केबाजी दल ने पहली एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप, 2025 में कुल 43 पदक (1 5 स्वर्ण, 6 रजत और 22 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
  • भारतीय मुक्केबाजों ने अंडर-15 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया और 11 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहे।
  • भारत द्वारा जीते गए 11 स्वर्ण पदकों में से 10 भारतीय लड़कियों ने जीते।
  • अंडर-15 चैंपियनशिप में, भारतीय दल ने कुल 25 पदक (11 स्वर्ण, 3 रजत और 11 कांस्य) जीते।
  • अंडर-17 चैंपियनशिप में, भारतीय दल ने 18 पदक (4 स्वर्ण, 3 रजत और 11 कांस्य) पदक जीते।
  • कजाखस्तान कुल 44 पदक (1 6 स्वर्ण, 15 रजत और 13 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • उज़्बेकिस्तान ने 42 पदक (15 स्वर्ण, 15 रजत और 12 कांस्य) जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/india-concludes-inaugural-asian-u-15-u-17-boxing-championships-with-43-medal/#:~:text=9%3A31%20AM-,India%20concludes%20inaugural%20Asian%20U%2D15%20%26%20U%2D17%20Boxing,silver%2C%20and%2022%20bronze%20medals.

https://sportstar.thehindu.com/other-sports/indian-sports-news-scores-results-may-1-highlights-updates/article69520981.ece