प्रश्न – फरवरी, 2026 में पहला महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन-2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली (b) अबू धाबी
(c) पेरिस (d) वाशिंगटन डीसी
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- फरवरी, 2026 में पहला महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन-2026 वाशिंगटन डीसी,अमेरिका में आयोजित किया गया
- अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा इस सम्मेलन की मेजबानी की गई
- विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने इस सम्मेलन में भाग लिया
- इस अवसर पर उन्होंने दुर्लभ खनिजों पर फोर्ज पहल के लिए भारत का समर्थन भी व्यक्त किया।
- मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू होने से पहले डॉ. जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद और सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन सहित कई नेताओं से मुलाकात की।
- उन्होंने नीदरलैंड, इटली, मलेशिया, बहरीन, मंगोलिया, पोलैंड, रोमानिया, इज़राइल और उज़्बेकिस्तान के विदेशमंत्रियों के साथ भी बातचीत की।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
