प्रश्न – 5 अगस्त, 2025 को पहला भारत – न्यूजीलैंड रक्षा रणनीतिक वार्ता-2025 कहां आयोजित हुई ?
(a) वेलिंग्टन (b) नई दिल्ली
(c) मुंबई (d) विशाखापत्तनम
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 5 अगस्त, 2025 को पहला भारत – न्यूजीलैंड रक्षा रणनीतिक वार्ता-2025 नई दिल्ली में आयोजित हुई
- भारत के रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद और न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय शाखा की प्रमुख कैथलीन पीयर्स ने इस बैठक की सह-अध्यक्षता की।
- इसका उद्देश्य सुरक्षा परिप्रेक्ष्य पर चर्चा करना और द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना है।
- भारत ने सीटीएफ-150 की सफल कमान के लिए न्यूजीलैंड की सराहना की, जिसमें पांच भारतीय नौसेनाकर्मियों को भी कर्मचारियों के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था।
- दोनों पक्षों ने सूचना साझाकरण को बढ़ाने की दिशा में चल रहे व्हाइट शिपिंग (दो देशों की नौसेनाओं के बीच एक-दूसरे के समुद्री क्षेत्रों में वाणिज्यिक जहाजों के आदान-प्रदान समझौते से संबंधित) सूचना विनिमय के निर्माण के तरीकों पर भी चर्चा की।
- भारत-न्यूजीलैंड रक्षा रणनीतिक वार्ता का गठन मार्च 2025 में दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित एक समझौता ज्ञापन के तहत किया गया था, जो रक्षा संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में एक ऐतिहासिक कदम है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
