पहला बीएफआई कप, 2025

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है जो पहले बीएफआई कप, 2025 (मुक्केबाजी प्रतियोगिता) से संबंधित है?
(a) 1 से 7 अक्टूबर,2025 तक पहले बीएफआई कप, 2025 (मुक्केबाजी प्रतियोगिता) का आयोजन चेन्नई, तमिलनाडु में किया गया।
(b) पुरुष वर्ग में सेना के आशीष (55 किग्रा) ने सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब जीता।
(c) महाराष्ट्र की खुशी जाधव (54 किग्रा) को महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज चुना गया।
(d) साई के लक्ष्य राठी ने 75-85 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 से 7 अक्टूबर, 2025 तक पहले बीएफआई कप, 2025 (मुक्केबाजी प्रतियोगिता) का आयोजन चेन्नई, तमिलनाडु में किया गया।
  • पुरुष वर्ग में सेना की टीम 7 स्वर्ण पदक के साथ शीर्ष पर रही।
  • हरियाणा और रेलवे ने पदक तालिका में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
  • व्यक्तिगत पुरस्कारों में 54 किग्रा वर्ग की विजेता महाराष्ट्र की खुशी जाधव को महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज चुना गया।
  • राजस्थान की पार्थवी ग्रेवाल (65 किग्रा) को सर्वश्रेष्ठ चैलेंजर चुनी गईं।
  • तमिलनाडु की जी रेसिका (80 किग्रा से अधिक) को सबसे होनहार मुक्केबाज चुना गया।
  • पुरुष वर्ग में सेना के आशीष (55 किग्रा) ने सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब जीता।
  • साई के लक्ष्य राठी (90 किग्रा से अधिक) को सर्वश्रेष्ठ चैलेंजर चुना गया।
  • तमिलनाडु के लुकास (50 किग्रा) को सबसे होनहार मुक्केबाज चुना गया।
  • सेना के एस विश्वनाथ ने 47-50 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • सेना के आशीष ने 50-55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • सेना के हुसामुद्दीन ने 55-60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • सेना के वंशज ने 60-65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • साई के सुमित कुमार ने 65-70 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • सेना के सचिन ने 70-75 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • सेना के अंकुश ने 75-80 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • सेना के नवीन बूरा ने 80-85 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • साई के दक्ष ने 85-90 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • 90 किग्रा से अधिक के सुपर हैवीवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • असम की अंकुशिता ने 60-65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • सेना की अरुंधति चौधरीने 65-70 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • उत्तराखंड की निवेदिता कार्की ने 45-48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ptinews.com/story/sports/services-haryana-begin-strong-as-inaugural-bfi-cup-2025-kicks-off-in-chennai/2968312

https://www.newsonair.gov.in/manju-rani-leads-charge-to-semifinals-at-bfi-cup-2025-with-50-win

https://www.newindianexpress.com/sport/other/2025/Oct/06/on-comeback-trail-post-surgery-boxer-arundhati-captures-gold

https://boxingfederation.in/bfi-cup-2025-former-youth-champs/