प्रश्न – 22-23 सितंबर, 2025 के मध्य पहला त्रि-सेवा अकादमिक प्रौद्योगिकी कार्यशाला (टी-सैट्स)-2025 कहाँ आयोजित हुई ?
(a) मुंबई (b) नई दिल्ली
(c) नागपुर (d) विशाखापत्तनम
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22-23 सितंबर 2025 के मध्य पहला त्रि-सेवा अकादमिक प्रौद्योगिकी कार्यशाला (टी-सैट्स)-2025 मानेकशॉ सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित हुई
- इसका मुख्य विषय है -“विवेक व अनुसंधान से विजय”
- इसे भारतीय सेना द्वारा मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के तत्वावधान में आयोजित किया गया था
- इस कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा के लिए महत्वपूर्ण विशिष्ट प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए सेवा-अकादमिक अनुसंधान एवं विकास इको सिस्टम में तालमेल बनाना है।
- इस कार्यक्रम में 200 से ज़्यादा शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों और 50 अनुसंधान एवं विकास संस्थानों के निदेशक और विभागाध्यक्ष, आईआईटी और टियर II व III तकनीकी संस्थानों के छात्र और तीनों सेनाओं के तकनीकी क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञ ने भाग लिया
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…