पहला चेसेबल सनवे फॉरमेंटेरा चेस ओपन‚ 2022

प्रश्न-8 मई‚ 2022 को संपन्न पहला चेसेबल सनवे फॉरमेंटेरा चेस ओपन‚ 2022 किसने जीता है?
(a) के. शशिकरण
(b) डी. गुकेश
(c) शांत सरगिसन
(d) जेमी सैंटोस लातास
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 29 अप्रैल‚ 2022 से 8 मई‚ 2022 तक पहला चेसेबल सनवे फॉरमेंटेरा चेस ओपन‚ 2022 सनवे फॉरमेंटेरा‚ स्पेन में संपन्न हुआ।
  • प्रतियोगिता परिणाम—
  • डी. गुकेश ने अंतिम दौर में आर्मेनिया के ग्रैंडमास्टर हाइक एम मार्टिरोसियन के साथ ड्रा खेला और 8 अंक के साथ खिताब जीत लिया।
  • ला रोडा और मेनोर्का ओपन के बाद गुकेश की यह लगातार तीसरी खिताबी जीत है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.sunwaychessfestival.com/